चतरा में कोल वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar News (सांकेतिक)
Road Accident : हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोड़ा मोड़ के पास बाराती में आयें एक बच्चे की कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. इधर घटना के बाद से शादी के घर में मातम पसर गया.
Chatra Road Accident : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोड़ा मोड़ के पास आज सोमवार की सुबह कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. जानकारी के अनुसार बच्चा बारात में शामिल होने आया हुआ था. इसी दौरान कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मासूम की मौत हो गयी. हादसे के बाद से घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.
खबर अपडेट हो रही है …
इसे भी पढ़ें
Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जली, Video
Video: बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




