भगवान हनुमान के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
भगवान हनुमान के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

अभाविप चतरा इकाई द्वारा शांति निकेतन मठ एंड मिशन स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. अभाविप चतरा इकाई द्वारा शांति निकेतन मठ एंड मिशन स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि बजरंग दल के पूर्व संयोजक प्रदीप रावत ने भगवान हनुमान की कृपा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की शक्ति व वीरता का संदेश हमें साहस व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है. हनुमानचालीसा पाठ में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. इस अवसर पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष देवनंदन सोनी, शशिकांत सहाय, शुभम कुमार, नगर मंत्री विशाल प्रजापति, उज्ज्वल साहु, अनुराग आर्य, सक्षम यादव, आशीष कुमार, रौनक सिंह, अर्नव श्रीवास्तव, निशा कुमारी, सुमित्रा पांडेय समेत कई उपस्थित थे.

हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मना

चतरा. केशरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. हिंदू राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अभिषेक जानू के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु कुमार उर्फ हनी, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष अनुराग कुमार, शैलेश सौरभ, चंदन कुमार, शुभम कुमार, बंटी कुमार, रितेश कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola