भगवान बुद्ध के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

बुद्ध पूर्णिमा पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम

विज्ञापन

श्रद्धा. बुद्ध पूर्णिमा पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम चतरा. सदर प्रखंड के टीकर गनझड़वा में बुद्ध नदी के पास शुक्रवार को गौतम बुद्ध की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम दांगी ने की. कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. दांगी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप दांगी ने बताया कि गौतम बुद्ध ने विश्व को मानवता व अहिंसा का संदेश दिया था. उन्होंने जीवों पर दया करने का भी उपदेश दिया. मौके पर लोगों ने गौतम बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने व आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर शंभु दांगी, पूर्व मुखिया रघु दांगी, पूर्व उप मुखिया अशोक दांगी, पंसस पति रामस्वरूप दांगी, बबलू पासवान, अनिल दांगी, मनोज दांगी, अजय दांगी समेत कई उपस्थित थे. कान्हाचट्टी. करमा स्थित बुद्ध पोखर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन बुद्धिस्ट इंटर नेटवर्क के बैनर तले किया गया, जिसकी अध्यक्षता निर्मल यादव ने की. संचालन सीताराम यादव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. साथ ही बुद्ध वंदना का गायन किया गया. मुख्य अतिथि प्रो श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि महात्मा बुद्ध पूरी दुनिया को समानता, भाईचारा का संदेश दिया है. बुद्ध के काल में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा गया था. बुद्ध ने कहा था दुनिया में दुख है, दुख का कारण है और इसका निवारण है. कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, रामेश्वर यादव, भारत मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन, राजेश रवि, निर्मल यादव, पंसस कौशल्या कुमारी, राजेंद्र यादव, राजद नेता इंद्रदेव दांगी,शिक्षक फुलेश्वर सिंह, सकिंदर सिंह खरवार, अशोक रजक ने भी संबोधित किया. मौके पर अजय यादव, बासुदेव यादव, कामदेव पासवान, नरेश यादव, संतोष यादव, लालू यादव, संजय प्रसाद दांगी, गणेश पासवान समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola