शिष्टमंडल ने महाप्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराया

Updated:
विज्ञापन
शिष्टमंडल ने महाप्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराया

मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया.

विज्ञापन

टंडवा. बीएमएस (सीसीएलसीकेएस) का एक शिष्टमंडल सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सह मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार से मुलाकात की. इस दौरान कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया. शिष्टमंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत सिन्हा, श्याम सुंदर गुप्ता, यूनिट अध्यक्ष पंकज कुमार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अवध कुमार, गणपति, रवि कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रभु महतो, आरके सिंह, अभिजीत कुमार, लोकी महतो, रोहित कुमार, राजा रजक, श्रीकांत चौधरी, अर्जुन पांडे समेत कई उपस्थित थे.

वाहन चेकिंग के दौरान 3.62 लाख लगा जुर्माना

टंडवा. जिला प्रशासन द्वारा एनटीपीसी व सीसीएल की कोल डिस्पैच में हाइवा के परिचालन में यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना पर जांच अभियान चलाया गया. डीटीओ सह प्रभारी एसडीओ महेश्वरी यादव ने सोमवार को टंडवा पिपरवार रोड में वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया. ब्लाक कार्यालय के मेन गेट के पास घंटों चेकिंग के दौरान विभिन्न कंपनियों में चल रहे हाइवा से तीन लाख 62 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया. अभियान में बीडीओ देवलाल उरांव समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola