दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आकौना गांव निवासी कमलदेव यादव को सदर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी रांची जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र पिस्का के समीप से हुई थी.

विज्ञापन

चतरा. दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आकौना गांव निवासी कमलदेव यादव को सदर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी रांची जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र पिस्का के समीप से हुई थी. उसके खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 124/25 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज है. दो अप्रैल को सदर थाना में एक युवती ने आवेदन देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र मेंं ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में कमलदेव यादव के पकड़े जाने की सूचना मिली. इसके बाद यहां से पहुंची टीम उसे गिरफ्तार थाना ले आयी. टीम में पुलिस अवर निरीक्षक टीपु अंसारी व कई जवान शामिल थे. दर्ज प्राथमिकी में युवती ने कहा कि युवक ने फरवरी माह में लेकर फरार हो गया. एक सप्ताह तक रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक किराये के मकान में रखा. वहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित युवती के अनुसार वह वर्तमान में दो माह की गर्भवती है.

गैरेज से ट्रैक्टर की चोरी

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बरियातु गांव स्थित गैरेज से शनिवार रात एक ट्रैक्टर और वेल्डिंग मशीन चोरी हो गयी. ट्रैक्टर गांव के ही पवन विश्वकर्मा का था. उसी का गैरेज भी है. चोरी की जानकारी पवन को तब हुई जब रात दो बजे वे एक इमरजेंसी वेल्डिंग के लिए गैरेज पहुंचे. ट्रैक्टर ले जाते चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. बाद में चोर वेल्डिंग मशीन को जमुआ जंगल में फेंक कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. इस संबंध में श्री विश्वकर्मा ने थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola