फर्जी सत्यापन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
फर्जी सत्यापन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

पिपरवार के बाद टंडवा में भी फर्जी जमाबंदी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से पहले अपर समाहर्ता अरविंद कुमार व एसडीओ सन्नी राज ने आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े रैयतों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

टंडवा. पिपरवार के बाद टंडवा में भी फर्जी जमाबंदी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से पहले अपर समाहर्ता अरविंद कुमार व एसडीओ सन्नी राज ने आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े रैयतों के साथ बैठक की. मौके पर उन्होंने रैयतों की समस्याओं को सुना और समाधान का निर्देश दिया. साथ ही पिपरवार में बाहरी लोगों द्वारा गलत तरीके से नौकरी लेने की जानकारी आम्रपाली के रैयतों से ली. एसडीओ ने मनवाटोंगरी व बिंगलात में कुछ रैयतों के बारे में ग्रामीणों से मंतव्य लिया. सीओ विजय दास द्वारा फर्जी जमाबंदी व अत्यधिक सत्यापन कराने वालों का सत्यापन रद्द करने की अनुशंसा एसडीओ कार्यालय में की थी. एसडीओ ने सभी नामो को ग्रामीणों के समक्ष रखा, जिसे ग्रामीणों ने भी बाहरी और गलत ठहराया. गलत तरीके से बाहरी लोगों द्वारा की गयी बंदोबस्त जमीन और सत्यापन को रद्द किया जायेगा. मनवाटोंगरी में 42 एकड़ जमीन का सत्यापन 2018-19 में किया गया था, जबकि सीओ द्वारा स्थल सत्यापन में 32 एकड़ जमीन पायी गयी. उसे रद्द करने की तैयारी चल रही है. वहीं बिंगलात में पांच एकड़ जमीन का सत्यापन बाहरी लोगों द्वारा करा लिया गया है. स्थल जांच में उक्त जमीन किसी और के कब्जे में पायी गयी. सीओ ने दोनों जमीन का सत्यापन रद्द करने की अनुशंसा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola