आक्रमण को न्यायालय में पेश करें, नहीं तो आवागमन बंद होगा : टीएसपीसी

Updated:
विज्ञापन
आक्रमण को न्यायालय में पेश करें, नहीं तो आवागमन बंद होगा : टीएसपीसी

टीएसपीसी के प्लाटून कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामविनायक सिंह को पकड़े जाने के मामले में पुलिस पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है. गुरुवार को पांचवें दिन भी पकड़े जाने को लेकर खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन

चतरा. टीएसपीसी के प्लाटून कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामविनायक सिंह को पकड़े जाने के मामले में पुलिस पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है. गुरुवार को पांचवें दिन भी पकड़े जाने को लेकर खुलासा नहीं किया है. परिजन खुलासा करने की गुहार लगा रहे है, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. परिजनों को आशंका है कि पुलिस आक्रमण को पकड़ कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. आक्रमण की मां रूकमणी देवी व भाई जगरनाथ भोगता ने अविलंब आक्रमण को पकड़े जाने का खुलासा करने की मांग की है. वहीं दूसरी ओर टीएसपीसी संगठन के प्रवक्ता मंजीत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 24 घंटे के अंदर आक्रमण को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं करने पर आवागमन बाधित करने की चेतावनी दी है. साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया जायेगा. विज्ञप्ति में लिखा है कि टीएसपीसी की ही देन है कि पुलिस हर जगह आवागमन कर रही है. मालूम हो कि 23 जनवरी को यूपी के प्रयागराज महाकुंभ से लौटने के दौरान पुलिस ने आक्रमण को पकड़ी है.

एसपी ने कहा

एसपी विकास कुमार पांडेय ने कहा कि आक्रमण को पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है. कौन और किसने पकड़ा हैं, इसकी सूचना उन्हें नहीं है. परिजन क्या कह रहे है, इससे कोई मतलब नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola