चैत नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी पूरी

Updated at : 18 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
चैत नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी पूरी

चैत नवरात्र का तैयारी मां भद्रकाली मंदिर में पूरा कर लिया गया है. यह 19 मार्च से शुरू हो रहा है. इसबार 72 साल बाद चैत्र अमावस्या के साथ दुर्लभ योग बन रहा है.

विज्ञापन

इटखोरी. चैत नवरात्र का तैयारी मां भद्रकाली मंदिर में पूरा कर लिया गया है. यह 19 मार्च से शुरू हो रहा है. इसबार 72 साल बाद चैत्र अमावस्या के साथ दुर्लभ योग बन रहा है. यह जानकारी पुजारी विवेक पांडेय व अमित पांडेय ने दी. पुजारियों ने कहा कि शक्ति की उपासना के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं, हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्र की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है चैत्र नवरात्रि का कलश स्थापना गुरुवार को प्रात 6:40 मिनट के बाद किसी भी समय किया जा सकता है. इसबार मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है और प्रस्थान गज पर होगा. मां भद्रकाली मंदिर में कई क्षेत्रों से साधक आते हैं. नौ दिनों तक साधना में लीन रहते हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन कान्हाचट्टी. प्रखंड के बिंधानी गांव में महिला मुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष रेशमी देवी व संचालन संध्या देवी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया भारती उपस्थित थी. समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व समाज के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है. आधी आबादी महिलाओं के उत्थान के बिना कोई भी देश व समाज का विकास संभव नहीं है. वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ रही है. लेकिन महिलाओं को और आगे आने की जरूरत है. मौके पर कुसुम देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, शिव रतन यादव, सुनैना कुमारी, मंजू देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola