जेजेएमपी उग्रवादियों ने आरकेएस साइट पर चिपकाया पोस्टर
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का एक दस्ता आरकेएस साइट पर पोस्टर चिपकाया है.
विज्ञापन
टंडवा. जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का एक दस्ता आरकेएस साइट पर पोस्टर चिपकाया है. बताया गया कि मंगलवार की रात लगभग 25 की संख्या में उग्रवादी आये और गार्ड को धमकी देते हुए कब्जे में ले लिया. इसके बाद मुख्य द्वार कांटा घर में जेजेएमपी के नाम पर पोस्टर चिपकाया. बताया गया कि देर रात्रि पहले आठ की संख्या में उग्रवादी आये जब गार्ड को कब्जे में ले लिया, उसके बाद सिटी बजाते ही 15 से 18 अन्य उग्रवादी आ धमके. गार्ड ने बताया कि सभी हथियार से लैस थे. पोस्टर में आरकेएस कंपनी को बिना संगठन को मैनेज किये काम नही करने की चेतावनी दी है. साथ ही लगातार संगठन द्वारा किए जा रहे फोन को नही उठाने पर भी कंपनी पर संगठन ने नाराजगी जाहिर की है. पोस्टर में संगठन द्वारा बातचीत करने के लिए दो दिन का समय दिया है. इधर घटना से कंपनी साइट पर हड़कंप मच गया है. कंपनी के लोग डर के साये में काम करने को विवश है. इधर कंपनी प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरकेएस साइट पर पुलिस चौकी भी है, इसके बाद भी उग्रवादियों की धमक से पूरे इलाके में सनसनी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









