राजस्थान के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 30 May 2026 8:48 PM
रवाना जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर किया
चतरा. शहर के जतराहीबाग के समीप से श्रद्धालुओं के एक जत्थे को राजस्थान के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया गया. रवाना जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर किया. तीर्थयात्री राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी मंदिर, सालासार बालाजी मंदिर व सांवलिया सेठ मंदिर समेत अन्य मंदिरों का दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में भाईचारा व सद्भाव को भी मजबूत बनाती है. मौके पर सन्नी केसरी ने कहा कि यह यात्रा 10 दिवसीय है. मौके पर कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










