होल्डिंग टैक्स कम होने के इंतजार में लोग नहीं कर रहे है भुगतान

Updated:
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स कम होने के इंतजार में लोग नहीं कर रहे है भुगतान

नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर गंभीर चुनौती सामने आ रही है.

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर गंभीर चुनौती सामने आ रही है. लोग टैक्स दरों में संभावित कमी का इंतजार कर रहे हैं और समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं. इस वजह से वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य अधूरा रह गया है. नगर परिषद ने 1 करोड़ 36 लाख 78 हजार की वसूली का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 1 करोड़ 15 लाख 39 हजार ही जमा हुआ है. यानी कुल लक्ष्य का लगभग 81 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है. अब 31 मार्च तक 21 लाख 39 हजार की राशि और वसूली करनी है.

वित्त आयोग से मिलने वाली राशि प्रभावित होगी

लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में नगर परिषद को वित्त आयोग से मिलने वाली राशि प्रभावित होगी. यह राशि नगर के विकास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है. परिषद के पदाधिकारी और टैक्स वसूली एजेंसी के लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं. मैसेजिंग और अपील के माध्यम से नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं.

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने कहा कि टैक्स दरों में कमी के लिए वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. वहीं, सिटी मैनेजर रोहित डेविड गुड़िया ने नागरिकों से अविलंब बकाया टैक्स जमा करने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर टैक्स जमा नहीं हुआ तो विकास निधि पर सीधा असर पड़ेगा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola