ग्रामीण सड़क से कोल वाहनो के परिचालन का विरोध

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण सड़क से कोल वाहनो के परिचालन का विरोध

दो कोल वाहनों को रोक कर इसकी सूचना पुलिस व डीटीओ को दी.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. ग्रामीण सड़क व घनी आबादी वाले नावाडीह बाजोबार गांव से कोल वाहनों के परिचालन का ग्रामीणों ने विरोध किया है. साथ ही दो कोल वाहन को रोक कर इसकी सूचना पुलिस व डीटीओ को दी. पुलिस वहां पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला अनलोड कर एक दर्जन से अधिक कोल वाहन सलीमपुर मोड़ से जापुट, असढ़िया से होकर नावाडीह के रास्ते सिमरिया जाते हैं. घनी आबादी होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कोल वाहन उस वक्त गुजरते हैं, जब बच्चे स्कूल जाते हैं. ग्रामीण रामचंद्र दांगी ने बताया कि कई बार वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी. इसके बाद भी चालक स्थानीय होने की बात कह कर वाहन को उक्त रास्ते ले जाते हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त से ग्रामीण सड़क से कोल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है. मांग करने वालों में विश्वजीत दांगी, रमेश साव, धुपाल प्रसाद, सुरेंद्र दांगी, चंद्रदेव यादव, लेखो प्रसाद, सुबोध ठाकुर, ब्रह्मदेव दांगी समेत कई शामिल हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola