वाहन में आग लगाने के मामले का एक गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 May 2026 8:15 PM
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त लावालौंग थाना क्षेत्र के बंदारू गांव का रहने वाला है
विज्ञापन
टंडवा. लेवी को लेकर आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहन में आगजनी के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त राजेंद्र गंझू (पिता पुनीत गंझू) लावालौंग थाना क्षेत्र के बंदारू गांव का रहने वाला है. मालूम हो कि 24 जनवरी को आम्रपाली में खनन का कार्य कर रही एनसीसी कंपनी के वाहन को आग के हवाले कर दिया था. इस संबंध में मामला दर्ज था. इससे पूर्व भी पुलिस ने इस मामले में एक को जेल भेजा था. वहीं चोरी के एक अन्य मामले में टंडवा निवासी विक्की सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
साइडिंग ठप कराने के मामले में 12 लोगों पर केस
टंडवा. शिवपुर साइडिंग ठप कराने के मामले में सीसीएल द्वारा थाना में आवेदन देकर 12 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया, जिसमें मुखिया सरिता देवी, बसपा नेता रामावतार राम समेत 12 लोग शामिल हैं. सीसीएल के सुरक्षा विभाग द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. मालूम हो कि परसान टोला में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में शिवपुर साइडिंग ठप करा दिया था. आंदोलन के कारण नौ घंटे तक काम बाधित रहा था, जिसे लेकर मामला दर्ज कराया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










