चतरा के हंटरगंज बस स्टैंड में शौचालय नहीं, यात्री होते हैं परेशान

एक ओर जहां स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है. क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हंटरगंज बस स्टैंड में शौचालय नहीं रहने से यात्री खुले में शौच करने को विवश हैं.
एक ओर जहां स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है. क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हंटरगंज बस स्टैंड में शौचालय नहीं रहने से यात्री खुले में शौच करने को विवश हैं. सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है. हर रोज यहां 100 से अधिक यात्री बसे खुलती हैं, जिसमें कई लंबी दूरी की बसे भी शामिल हैं. हंटरगंज मुख्य बाजार व पानी टंकी के समीप दोनों तरफ बसे रूकती हैं.
लेकिन शौचालय नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं. यात्रियों को खुले में शौच करना जाना होता है. शौच के लिए नदी जाना पड़ता हैं. स्थानीय ग्रामीण प्रभात कुमार चौरसिया ने बताया कि सड़क के किनारे बस रूकती है. बस रूकते ही यात्री उतर कर आसपास शौच के लिए चले जाते हैं.
आशीष गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा खुले में शौच करने पर रोक लगायी गयी है. शौचालय नहीं रहने से यात्रियों को दिक्कत होती है. अमरजीत कुमार उर्फ बंटी ने बताया कि कई बार उपायुक्त से शौचालय का निर्माण कराने की मांग की गयी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
सरकार बस मालिकों से पूरा टैक्स वसूलती है, लेकिन शौचालय निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. इस तरह खुले में शौच मुक्त भारत का सपना अधूरा है. ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीद-बिक्री करने बाजार आते हैं. बाजार में हमेशा भीड़ लगी रहती हैं. उन्हें भी शौच जाने में दिक्कत होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




