ePaper

धूमधाम से मना नाजरेथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Updated at : 21 Nov 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मना नाजरेथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव

नाजरेश विद्या निकेतन में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

चतरा. नाजरेश विद्या निकेतन में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, बैजनाथ यदुवंशी, सिस्टर्स चैरिटी ऑफ नाजरेथ की शिक्षा निदेशिका सिस्टर जोस फिन किस्कू व डॉ एनएन मंडल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. जिसमें कक्षा नर्सरी से 12वीं तक विद्यार्थियों ने एक्शन सांग, प्रहसन नाटक, नगपुरिया, असमिया, बालीवुड़नृत्य, डांडिया व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. स्काउट-गाइड व अन्य छात्रों ने ढोल-नगाड़े से अतिथियों स्वागत किया. सांसद प्रतिनिधि ने विद्यालय के शिक्षकों व छात्रोंं के परिश्रम की प्रशंसा की. कहा कि विद्यालय के बच्चे लगातार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. सिस्टर जोसफिन ने थीम सांग एवं लोक नृत्य को देख बच्चों के विश्व शांति व पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की. मंच संचालन नवीन कुमार व धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर फ्रांसिस्को ने किया. मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी ग्रेस, सिस्टर सुषमा, सिस्टर मुक्ता समेत कई उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सतीश, दीपक सिप्रियन, रंजीत राकेश, पवन, प्रकाश, जॉन, मिस बेनादेत, अर्चना,आरती, किरण, मेल्टिंबना, पूनम, रिया, जुलियान सौरभ कुमार,विनय,पात्रिक, सरिता ने अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola