पेयजल की समस्या बरकरार, नियमित साफ-सफाई भी नहीं

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज है. चौक-चौराहो, गली-मुहल्लो, चाय-पान की दुकानों व होटलो में चुनावी चर्चाएं जोरो पर है

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज है. चौक-चौराहो, गली-मुहल्लो, चाय-पान की दुकानों व होटलो में चुनावी चर्चाएं जोरो पर है. अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए है. प्रचार का अंतिम चरण में सभी प्रत्याशी अपनी ताकत झोंक दी है. मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. प्रभात खबर की टीम बुधवार को वार्ड संख्या 19 पहुंच कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. वार्ड में विकास कार्य हुआ है, लेकिन और विकास करने की जरूरत है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. पेयजल की समस्या बरकरार है. नियमित साफ-सफाई नहीं होती है. कई जगहो पर सड़क किनारे कचरा फेंका हुआ है. वार्ड संख्या 19 इस बार बीसी टू (अन्य) के लिए आरक्षित है. 2018 चुनाव में सामान्य (अन्य) के लिए आरक्षित था. निवर्तमान वार्ड पार्षद अब्दुल गफ्फार लगातार तीन बार से वार्ड पार्षद बनते आ रहे है. वर्ष 2018 के चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया था. इस बार चुनावी मैदान में अब्दुल गफ्फार नहीं है. वे नामांकन पर्चा दाखिल किया था, लेकिन गलती से नामांकन पर्चा वापस ले लिया. दोबारा प्रयास किया, तब तक देरी हो गयी थी.

आंकड़ो में वार्ड संख्या 19 की तस्वीर

आपके शहर में

विज्ञापन

कुल मतदाता- 1248

पुरूष- 644

महिला- 604

थर्ड जेंडर- 0

कुल मतदान केंद्र- 02

कुल मुहल्लों की संख्या- 06 (खानकाह रोड, मल्लाह टोली, तेली टोला देवी मंडप, महुआ चौक, लियाकत अली रोड, रविदास टोला)

लोगों ने कहा

देवेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड में विकास तो हुआ है, लेकिन और विकास की जरूरत है. बरैनी स्टैंड को विकसित करने की आवश्यकता है. सप्लाई पानी नहीं पहुंचा है. दूसरे जगह से सप्लाई पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है.

मो शहाबुद्दीन ने कहा कि सप्लाई पानी की बहुत दिक्कत है. पानी कर जमा करने के बावजूद नियमित पानी सप्लाई नहीं होती है. बिजली बिल भी परेशान कर रखा है. कभी कभार ही साफ-सफाई होता है. वार्ड में विकास की जरूरत है.

मो जफीरूल्लाह ने कहा कि सप्लाई पानी का कोई समय नहीं है. कभी रात में तो कभी सुबह तो कभी दोपहर में आपूर्ति की जाती है. वह भी नियमित रूप से नहीं की जाती है. साफ-सफाई नहीं होता है. बिजली पोलो में स्ट्रीट लाइट नहीं है.

मो आदिल ने कहा कि वार्ड पार्षद को निर्विरोध जिताने के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं किया गया. साफ-सफाई की लचर व्यवस्था है. सड़क पर कचरा पसरा रहता है. पानी की समस्या बरकरार है. सबसे अधिक परेशानी गर्मी में होती है.

वार्ड पार्षद का दावा

निवर्तमान वार्ड पार्षद अब्दुल गफ्फार ने कहा कि वार्ड का लगातार विकास किया जा रहा है. जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया गया है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. नियमित साफ-सफाई करायी जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola