दुवारी गांव में हुआ रेलवे लाइन का ट्रायल, लोगों में दिखा उत्साह
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

आजादी के बाद पहली बार प्रखंड के दुवारी गांव में रेलवे लाइन का ट्रायल बुधवार को हुआ. ट्रेन देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.
विज्ञापन
गिद्धौर. आजादी के बाद पहली बार प्रखंड के दुवारी गांव में रेलवे लाइन का ट्रायल बुधवार को हुआ. ट्रेन देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. रेल इंजन का ट्रायल कठौतिया से 13.5 किमी दुवारी तक किया गया. ट्रायल रेलवे विभाग के हाजीपुर के प्रिंसिपल चीफ सेकेट्री दीपक झा, सीए आरएन झा, धनबाद के एडीआरएम अमित कुमार, कोडरमा ट्रॉली मेन इरकॉन ज्वाइंट जेनरल मैनेजर रजनीकांत वर्णवाल, मोहन सिंह, मो शाहबाज के नेतृत्व में हुआ. रेलवे लाईन कठौतिया, शाहपुर स्टेशन, हेसाकुदर, झरना, इंदरा, तिलैया, दुवारी गांव में किया गया. इरकॉन कंपनी के जेनरल मैनेजर श्री वर्णवाल ने बताया कि शिवपुर कठौतिया तक रेलवे निर्माण कार्य किया जाना है. रेलवे लाइन का निर्माण कार्य 18 फरवरी 2022 में शुरू हुआ, जो चार साल के बाद दुवारी तक रेलवे लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हुआ. पत्थलगड्डा तक जून 2026 तक रेलवे लाइन निर्माण कार्य पूर्ण किया जायेगा. सिमरिया से शिवपुर तक मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जायेगा. आगे उन्होंने कहा कि पत्थलगड्डा से सिमरिया के बीच ईचाकखुर्द में जमीन विवाद को लेकर रेलवे निर्माण कार्य बंद है. शिवपुर से कोयले की ढुलाई को लेकर रेलवे लाईन निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










