बच्चे को बेहोश कर चोरी करने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
बच्चे को बेहोश कर चोरी करने का प्रयास

थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत बोगासड़म गांव के अशोक महतो के पुत्र सुधीर कुमार को मंगलवार को चोरी करने का प्रयास किया गया

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत बोगासड़म गांव के अशोक महतो के पुत्र सुधीर कुमार को मंगलवार को चोरी करने का प्रयास किया गया. बच्चा भाग कर बच्चा चोर के चंगुल से बचा. जानकारी के अनुसार बच्चा स्कूल के बाहर खेल रहा था. इस दौरान बाइक पर दो लोग आये और उससे पाहीपर जाने का रास्ता पूछा. बच्चे को करीब बुलाया और स्प्रे मार कर अपने साथ ले जा रहे थे. इस दौरान बाइक सवारों ने सिमरिया थाना क्षेत्र के मनातू गांव के पास एक दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे, इस बीच बच्चा का होश आया और बाइक से उतर कर एक स्कूल में जा छुपा और शोर मचाया. ग्रामीणों को एकजुट होता देख बाइक सवार भाग गये. सुधीर ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शिला पिकेट को दी. पुलिस वहां पहुंच कर उसके पिता को सूचना दी. पुंडरा पंचायत के मुखिया विनोद महतो के अलावा बोगासड़म गांव के कई लोग वहां पहुंचे और बच्चे को अपने साथ लाये. नावाडीह के मुखिया कंचन देवी ने पंचायत के लोगों से बच्चा चोर से सावधान रहने की अपील की. साल्वे में नौ दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू इटखोरी. साल्वे गांव में बुधवार से नौ दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने प्रधान यजमान के माथे पर कलश रखकर रवाना किया. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर मोहाने नदी पहुंची, नदी से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. सभी कलशों को यज्ञशाला में स्थापित किया गया. यज्ञ को लेकर गांव में उत्साह है. कलश यात्रा के सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, प्रमोद यादव,रामदेव यादव, जितेंद्र यादव समेत गांव के ग्रामीण थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola