प्रभावित परिवार से मिले सांसद कालीचरण सिंह

Updated at : 21 Mar 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभावित परिवार से मिले सांसद कालीचरण सिंह

अमित कुमार सिंह एक पारा शिक्षक हैं.

विज्ञापन

टंडवा. सांसद कालीचरण सिंह शनिवार को प्रखंड के हेसातु गांव पहुंचे. यहां अमित कुमार सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और ढाढ़स दिलाया. मालूम हो कि अमित कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार का निधन कुछ दिन पूर्व कैंसर से हो गया था. अमित कुमार सिंह एक पारा शिक्षक हैं. मौके पर ईश्वर दयाल पांडेय, देवंती देवी, अक्षयवट सिंह, संजीव पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, रमेश राणा, श्याम सिंह, धनंजय पांडेय, बिंदेश्वर महतो, देवेश कुमार व अन्य मौजूद थे.

समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते थे स्व चंद्रदेव ठाकुर

चतरा. अखिल भारतीय नाई संघ की बैठक शनिवार को पत्थरदास मंदिर परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता नंदकिशोर ठाकुर ने की. समाजसेवी स्व चंद्रदेव ठाकुर की याद में इस मंगलवार को शहर के सभी सैलून बंद रखने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि इस दिन उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा. नंदकिशोर ठाकुर ने कहा कि चंद्रदेव ठाकुर समाज के धरोहर थे. समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते थे. मौके पर प्रदीप ठाकुर, बसंत ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रामकृपाल ठाकुर जिला महासचिव शिवशंकर ठाकुर, संजय ठाकुर,बिटटु ठाकुर,लाटो ठाकुर, भुवनेश्वर ठाकुर, अजीत ठाकुर समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola