ePaper

मोहम्मद शेरशाह दूसरी बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 29 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
मोहम्मद शेरशाह दूसरी बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

कार्यकर्ताओं ने नवचयनित प्रखंड अध्यक्ष को माला पहना कर बधाई दी.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. राजद के सांगठनिक चुनाव को लेकर धमधमा चबूतरा के पास गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सोनू खान ने की. संचालन इंद्रदेव दांगी ने किया. पर्यवेक्षक के रूप में बीआरओ हारून रसीद, एबीआरओ उपेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. जिसमें मोहम्मद शेरशाह को निर्विरोध दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा जगदीश दांगी व चंद्रदेव शर्मा को डेलीगेट के रूप में चयन किया गया. कार्यकर्ताओं ने नवचयनित प्रखंड अध्यक्ष को माला पहना कर बधाई दी. मौके पर अशोक दांगी, कबीर अंसारी, विनोद यादव, भुनेश्वर यादव, सरजू रजक, श्यामदेव यादव, योगेश यादव, बासुदेव यादव, छोटू खान समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola