विधायक ने कई पीसीसी पथ का किया उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने कई पीसीसी पथ का किया उदघाटन

विधायक ने कई पीसीसी पथ का किया उदघाटन

विज्ञापन

लावालौंग. विधायक कुमार उज्ज्वल ने प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान लोगों से मिले और समस्या जानकर समाधान का आश्वासन दिया. सबसे पहले विधायक भुषाड़ गांव में चल रहे श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए. जहां यज्ञ समिति के लोगो ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर विधायक ने यज्ञ मंडप की चहारदीवारी बनाने की घोषणा की. कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. लोगो में अध्यात्म बढ़ता है. कोलकोले पंचायत के मधवा सामुदायिक भवन के चाहरदीवारी, मंधनिया के खापरमहुआ, कटिया के करमा, रखेद व लमटा में विधायक मद में बने पीसीसी पथ का उदघाटन किया. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय माथुर, सचिव खीरू प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहु, महामंत्री बिहारी भारती, लमटा मुखिया अमित चौबे, कोलकोले मुखिया राजेश साहु, भोला साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विवेक केशरी, जितेंद्र ठाकुर, दीपक राम समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola