1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मिथिलेश अव्वल

रितेश कुमार भारती द्वितीय व रितेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
चतरा. अभाविप चतरा इकाई द्वारा सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो भारत के बैनर तले 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में मिथिलेश कुमार प्रथम, रितेश कुमार भारती द्वितीय व रितेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अमन यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना व प्रतिस्पर्धा बढ़ता है. मौके पर प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडेय, खेलो भारत के प्रदेश सह प्रमुख मुन्ना यदुवंशी समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










