ePaper

लापता महिला मध्यप्रदेश से बरामद

Updated at : 19 Aug 2025 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
लापता महिला मध्यप्रदेश से बरामद

एक सप्ताह पूर्व लापता महिला को मध्यप्रदेश की रेलवे पुलिस ने बरामद कर ली है.

विज्ञापन

इटखोरी. एक सप्ताह पूर्व लापता महिला को मध्यप्रदेश की रेलवे पुलिस ने बरामद कर ली है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इटारकी रेलवे स्टेशन पर उसके घूमने की जानकारी मोबाइल लोकेशन से मिला था. उसके बाद आरपीएफ पुलिस को सूचना देकर बरामद किया गया. परिजन उसे अपने साथ लेकर आ रहे हैं. मालूम हो कि बिशनापुर निवासी राजेश साव की पत्नी 11 अगस्त से लापता थी. इस संबंध में पति ने इटखोरी थाना में सनहा दर्ज कराया था. महिला के लापता होने से परिवार व बच्चे परेशान थे. लोगों ने अब राहत की सांस ली है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि महिला उतनी दूर कैसे गयी. उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्या चतरा.समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्या व शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, समाज कल्याण, विद्युत, शिक्षा, मंईयां समान योजना, सड़क सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. डीसी और एसपी से की मुलाकात सिमरिया. जेएलकेएम की जिला कमेटी सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित अग्रवाल से मुलाकात की. इस दौरान जिला कमेटी ने डीसी व एसपी को कई जन समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही दोनों अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के निदान करने का आग्रह किया.मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश महतो, केंद्रीय सदस्य सूरज सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, अशोक भारती, नगर उपाध्यक्ष चंदन प्रजापति, सचिव पप्पू स्नेही, नगर मंत्री मनोज यादव, टंडवा प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, संदीप यादव, कालेश्वर महतो, कामेश्वर गंझू शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola