हेडूम गांव में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

चालक को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया.
विज्ञापन
लावालौंग. थाना क्षेत्र के हेडूम गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से अनुष कुमार (14) पिता तुलसी गंझू की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना पाकर प्रभारी थाना प्रभारी विधायक यादव घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. ट्रैक्टर बांदू गांव का बताया जाता है. बताया गया कि चालक अमानत नदी से बालू लाने जा रहा था. इस दौरान गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया.
रेडक्रास भवन परिसर में खुला जांच घर
चतरा. रेडक्रास भवन परिसर जांच घर का उदघाटन विधायक जनार्दन पासवान, संचालक संतोष कुमार (पिंटू) समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि अस्पताल के आसपास जांच घर खुलने से मरीजों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के मरीजों की निःशुल्क जांच होगी. संचालक ने कहा कि मरीजों को जांच में विशेष सुविधा दी जायेगी. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार, प्रेम दास, शिक्षक उपेंद्र दास, नामधारी राम समेत ग्रामीण उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










