शारदीय नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी शुरू

शारदीय नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी शुरू हो गयी है.
इटखोरी. शारदीय नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी शुरू हो गयी है. 22 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है. पुजारी व साधक पूजन तैयारी में जुट गये हैं. मां भद्रकाली मंदिर के पुजारी अमित पांडेय ने कहा कि इस साल माता का आगमन गज पर हो रहा है. नौ दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी. संधि बलि 30 सितंबर को 1:45 बजे होगी. दो अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार है. उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक माता का साधना करने से सभी तरह के कष्टों का नाश होता है. मां भद्रकाली मंदिर में कई प्रदेशों से साधक आते हैं. माता के पास मुरादें पूरी करने के लिए मन्नत मांगते हैं. जिनकी मन्नत पूरी हो गयी है, वे कई साल से साधना कर रहे हैं. नवरात्र के महाष्टमी को संधि बलि के मौके पर मां भद्रकाली मंदिर का साधना चबूतरा हजारों भक्तों से भरा रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




