कंपनी की लापरवाही के कारण किसानों को हुआ नुकसान

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 17 May 2026 7:48 PM

विज्ञापन

बारिश ने खोली पोल, मोरमयुक्त मिट्टी से भर गये खेत

विज्ञापन

: बारिश ने खोली पोल, मोरमयुक्त मिट्टी से भर गये खेत पत्थलगड्डा. शिवपुरी-कठौतिया रेल लाइन परियोजना जहां एक ओर क्षेत्रीय विकास की नयी संभावनाएं लेकर आयी है, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही किसानों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रही है. शुक्रवार को हुई बारिश ने निर्माण एजेंसी की अनियमितताओं की पोल खोल कर रख दी. प्रखंड के अनगड़ा गांव में रेलवे ट्रैक पर पुल निर्माण के लिए निर्माण कंपनी ने नावा आहर तालाब के बांध को काटकर छोड़ दिया था. आरोप है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी. शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद तालाब का पानी तेज बहाव के साथ बांध को काटते हुए मिट्टी किसानों के खेतों में बहाकर ले गया. इस घटना में अनगड़ा गांव के दर्जनों किसानों की कई एकड़ उपजाऊ जमीन मोरमयुक्त मिट्टी से भर गई, जिससे खेत बर्बाद हो गये हैं. किसानों का कहना है कि यदि निर्माण एजेंसी समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था कर देती, तो यह नुकसान नहीं होता. ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुरी-कठौतिया रेल लाइन परियोजना के तहत पत्थलगड्डा प्रखंड के नोनगांव, पत्थलगड्डा, बंदरचुआं, अनगड़ा, बनवारा, क़ुब्बा, नावाडीह और बाजोबार समेत कई गांवों में रेलवे लाइन निर्माण कार्य चल रहा है. इन गांवों की अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्य में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर किसानों को उचित मुआवजा देने और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है. ———————

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola