चेन्नई से घर लौट रहा मजदूर लापता

Updated at :27 Jan 2025 7:58 PM
विज्ञापन
चेन्नई से घर लौट रहा मजदूर लापता

थाना क्षेत्र के उडसू निवासी जलेश्वर उरांव चेन्नई से घर लौटने के दौरान लापता हो गया. तबीयत खराब होने पर वह घर लौट रहा था.

विज्ञापन

टंडवा. थाना क्षेत्र के उडसू निवासी जलेश्वर उरांव चेन्नई से घर लौटने के दौरान लापता हो गया. तबीयत खराब होने पर वह घर लौट रहा था. साथ में आ रहे मजदूरों ने बताया कि 22 जनवरी को घर के लिए ट्रेन पर चढ़ा. इस दौरान 23 जनवरी को पार्वतीपुरम से पहले ही जलेश्वर ने अपना सारा समान फेंक दिया. ट्रेन धीमा होते ही वह उतर गया. उसके साथियों ने भी उसकी खोजबीन करने लगे. जलेश्वर की मां नगिया देवी काफी परेशान हैं. नगिया देवी ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

एक ट्रैक्टर व चार बाइक जब्त

सिमरिया. वन विभाग ने सोमवार को गश्ती के दौरान एक ट्रैक्टर व चार बाइक को जब्त किया है. ट्रैक्टर में अवैध बालू व बाइक पर कोयला लदा था. प्रभारी वनपाल ने अवैध बालू परिवहन, भंडारण व बाइक से कोयला की ढुलाई नहीं करने का निर्देश दिया है. टीम में प्रभारी वनपाल अजीत कुमार तुरी, विकास कुमार यादव, वनरक्षी सुनील कुमार महतो, पंकज कुमार कश्यप और चालक कैलाश कुमार शामिल थे.

कोर्ट परिसर स्थित दुकान में चोरी

चतरा. व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित हर्ष कंप्यूटर ऑनलाइन दुकान में रविवार की रात चोरी की वारदात हुई. चोर दुकान से तीन प्रिंटर, एक मॉनिटर, सीपीयू सहित अन्य सामान उठा ले गये हैं. इस संबंध में जतराहीबाग न्यू कॉलोनी निवासी अनंत प्रसाद ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. एसआइ हरिशचंद्र तिरवार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. अनंत ने बताया कि लगभग 1.25 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि चोरों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola