14.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान सिमरिया. गिद्धौर पुलिस ने रविवार को फुटबॉल ग्राउंड से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर के सात दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रामगढ़ जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी बगीचा के राहुल कुमार सोनी व आनंद कुमार ठाकुर के रूप में की गयी. पुलिस ने दोनों के पास से ब्राउन शुगर के साथ एक यामाहा कंपनी की स्कूटी, दो मोबाइल फोन व 55 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भऊसाहब ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ में कुछ लोगों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम फुटबॉल मैदान पहुंची व दो युवकों की तलाशी ली. उनके पास से ब्राउन शुगर मिला, फिर दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि राहुल के खिलाफ पहले से दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर अंचल के पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola