भाजपा की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार पर निशाना, कहा : हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल

विज्ञापन

: राज्य सरकार पर निशाना, कहा : हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल चतरा. भाजपा के तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी. बैठक में संगठन की कार्ययोजना एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. साथ ही सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी. बैठक में बताया गया कि 19 एवं 20 मई को प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, प्रदेश मंत्री डॉ अमरदीप यादव के अलावा प्रदेश कार्यसमिति अशोक शर्मा, अक्षवट पांडेय, प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, रामविलास सिंह, जिला महामंत्री कपिल पासवान, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, विद्यासागर आर्य, कपिल दांगी, मंत्री गोविंद तिवारी, नीरा देवी, वीरेंद्र सिंह, दिव्या भोगता, मीडिया प्रभारी काली यादव व अमित सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola