सड़क हादसे में नाना-नाती की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में नाना-नाती की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

कसारी मोड़ के पास वाहन ने दोनों को चपेट में लिया

विज्ञापन

दुर्घटना: कसारी मोड़ के पास वाहन ने लिया दोनों को चपेट में लिया सिमरिया. बगरा-रांची मुख्य पथ स्थित कसारी मोड़ के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में लूना सवार नाना-नाती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों में बरियातु थाना क्षेत्र के जबरा निवासी 60 वर्षीय सुकर प्रजापति तथा उनका 14 वर्षीय नाती आलोक प्रजापति शामिल हैं. आलोक कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के चिरीदिरी गांव निवासी हुलास प्रजापति का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, दोनों नाना-नाती जिरुआखुर्द पंचायत के सलगी गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गये थे. समारोह के बाद वे लूना से अपने घर जबरा लौट रहे थे. इसी दौरान कसारी मोड़ के पास किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola