Jharkhand News: साग खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

Published at :31 Mar 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: साग खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

लौंग. प्रखंड के हेडुम पंचायत के सोस गांव में रविवार को साग खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गये, जिसमें धनी उरांव की पत्नी मुल्ली देवी, पुत्र मनोज कुमार, पुत्री अमृता कुमारी, सुमन कुमार शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. स्वस्थ होने के बाद सभी को घर […]

विज्ञापन

लौंग. प्रखंड के हेडुम पंचायत के सोस गांव में रविवार को साग खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गये, जिसमें धनी उरांव की पत्नी मुल्ली देवी, पुत्र मनोज कुमार, पुत्री अमृता कुमारी, सुमन कुमार शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. स्वस्थ होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया. ग्रामीण जशवीर गंझू ने बताया कि धनी उरांव हजारीबाग से साग खरीद कर लाया था. शनिवार की रात उन्होंने भोजन के साथ साग खाया. रविवार की सुबह सभी के सिर में दर्द व चक्कर आने लगा. इसके बाद एंबुलेंस बुला कर सभी को अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola