पूजा कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की

यज्ञ समिति ने सांसद को अंग वस्त्र व पट्टा प्रदान कर स्वागत किया.
मयूरहंड. सांसद कालीचरण सिंह गुरुवार को बन्हा में आयोजित शिव-पार्वती व बलिया में आयोजित नौ दिवसीय मां सिंहवाहिनी नव दीनात्मक प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए. यज्ञ समिति ने सांसद को अंग वस्त्र व पट्टा प्रदान कर स्वागत किया. इस दौरान सांसद ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. मौके पर सांसद ने कहा कि गांवों में यज्ञ का आयोजन होने से वातावरण शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही मानसिक शांति, आत्मिक विकास व समाज का कल्याण होता है. सांसद ने दोनों मंदिर परिसर में सोलर से संचालित हाई मास्ट लगाने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर आजसू केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र जायसवाल, भाजपा नेता रत्न शर्मा, सतीश सिंह, लक्ष्मी राणा, रामभरोस राणा, सुबोध पंडा, राजेश पंडा, श्यामसुंदर पंडा, रवि पंडा, अरुण, सतंदेव पंडा समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




