28 से संघ के चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
28 से संघ के चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की गुरुवार को बैठक

विज्ञापन

चतरा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक ने की. बैठक में महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के लंबित चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि नयी कमेटी गठन के लिए 28 अप्रैल से प्रतापपुर व कुंदा प्रखंड में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बैठक में अजय कुमार, सुरेश उरांव, कमलेश राम, जय प्रकाश नारायण, रोहित कुमार सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे.

सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

गिद्धौर. प्रखंड के सहायक अध्यापकों को छह से आठ माह तक का वेतन नहीं मिला है. इससे उनमें नाराजगी है. सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर झारखंड सरकार के प्रति विरोध जताया है. सहायक अध्यापकों ने बताया कि नियुक्ति के 6-8 माह बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं दिया जाना खेदजनक है. क्षुब्ध होकर पूरे प्रखंड के नवनियुक्त सहायक अध्यापक काला बिला लगाकर सरकार का विरोध करने पर विवश हो गये हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola