अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 18 Mar 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड के बिंधानी गांव में महिला मुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. प्रखंड के बिंधानी गांव में महिला मुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष रेशमी देवी व संचालन संध्या देवी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया भारती उपस्थित थी. समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व समाज के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है. आधी आबादी महिलाओं के उत्थान के बिना कोई भी देश व समाज का विकास संभव नहीं है. वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ रही है. लेकिन महिलाओं को और आगे आने की जरूरत है. मौके पर कुसुम देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, शिव रतन यादव, सुनैना कुमारी, मंजू देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

डीसी ने मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जतायी नाराजगी

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों की स्थिति पर चर्चा हुई. मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और संबंधित पदाधिकारियों को माह के अंत तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित आवेदनों को सीडीपीओ के लॉगिन से शीघ्र स्वीकृत करने को कहा गया. आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज के समय ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसडब्लूओ रेणु रवि, डीएसई रामजी कुमार समेत कई सीडीपीओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola