अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से बरवाटोला में मारा छापा
उत्पाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से बरवाटोला में मारा छापा चतरा. जिला उत्पाद विभाग ने वशिष्ठ नगर पुलिस के सहयोग से सोमवार की रात वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव के बरवाटोला में मिनी अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां से 1318 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसमें रॉयल स्टैग, व्हिस्की, रॉयल चैलेंज समेत अन्य कंपनियों की शराब शामिल हैं. साथ ही 35 लीटर स्प्रीट, 20 लीटर रंगीन शराब, एक मारुति स्विफ्ट कार, शराब तैयार करने की सामग्री को जब्त किया गया. शराब के अवैध कारोबार में शामिल रहने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो लोग फरार हो गये. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने कहा कि ईद, सरहुल व रामनवमी को देखते हुए उपायुक्त निर्देश पर बरवाटोला स्थित अनिल यादव के घर में छापामारी की गयी, जहां भारी मात्रा में नकली शराब तैयार किया जा रहा था. यहां से शराब तैयार कर बिहार में खपाया जा रहा था. बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. अभियान में उत्पाद अधीक्षक के अलावा अवर निरीक्षक आशीष पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक दल, महिला गृहरक्षक, वशिष्ठ नगर थाना के एएसआई विजय कुमार समेत कई शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




