जेल भेजे गए हंटरगंज में छात्रा को गर्भवती करने वाले हेडमास्टर, सदर अस्पताल में होगी बच्ची की जांच

हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय. फोटो: प्रभात खबर
Chatra News: चतरा के हंटरगंज में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई जा रही है. प्रशासन ने जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से दीनबंधू
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा को गर्भवती करने वाले प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. विद्यालय की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
छात्रा के परिजनों का विद्यालय में हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दो दिन पहले जब घर गई, तो उसके माता-पिता ने शरीर की बनावट में आए बदलाव का कारण पूछा. माता-पिता के द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रधानाध्यापक ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है. जानकारी मिलने के बाद परिजन ने गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया.
परिजनों का विद्यालय में हंगामा
परिजनों के हंगामे की सूचना पाकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा समेत छात्रा को थाने ले आए. इसके साथ ही, इसकी सूचना एसडीओ को दी गई. एसडीओ जहूर आलम ने भी हंटरगंज थाना पहुंचकर छात्रा और प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा से पूछताछ की. जिले की उपायुक्त कृति श्री जी को भी इस घटना की जानकारी मिली.
उपायुक्त ने बनाई जांच टीम
इस घटना की जांच के लिए उन्होंने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया. उन्होंने टीम को दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस घटना ने शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है. उधर, प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत नाथ शाहदेव को जमानत, हाईकोर्ट ने लगाई शर्तें
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रधानाध्यापक को जेल भेजा गया. इस घटना की जांच के लिए उपयुक्त उपयुक्त कृति श्री जी ने जांच टीम बनाई है. अपर समाहर्ता अरविंद कुमार टीम का नेतृत्व करेंगे. उपायुक्त ने टीम को दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. टीम में एसडीओ जहूर आलम, सीएस सत्येंद्र सिन्हा, हंटरगंज के बीडीओ, सीओ, शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अंबुजा कुमारी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: चतरा के हंटरगंज में आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, परिजनों का हंगामा, जांच शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




