आवासीय विद्यालय की छात्रा गर्भवती, परिजनों को हंगामा

Updated:
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय की छात्रा गर्भवती, परिजनों को हंगामा

एसडीओ व पुलिस ने मामले की जानकारी ली

विज्ञापन

: एसडीओ व पुलिस ने मामले की जानकारी ली हंटरगंज. प्रखंड मुख्यालय के आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीया एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद परिजनों ने विद्यालय पहुंच कर हंगामा किया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही छात्रा व प्रधानाध्यापक को अपने साथ थाना ले आये. इसके बाद एसडीओ सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी जहूर आलम वहां पहुंचे और छात्रा व प्रधानाध्यापक से पूछताछ की. एसडीओ ने बताया कि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा है, इसमें कुछ कहना जल्दबाजी होगा. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, जिप सदस्य निशि कुमारी, मुखिया बसंती पन्ना समेत कई उपस्थित थे. घर पहुंचने पर परिजनों को हुआ शक : छात्रा विद्यालय से छुट्टी लेकर बुधवार को घर पहुंची. परिजन उसके शारीरिक बदलाव देख कर बच्ची से पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ में बच्ची ने गर्भवती के मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और विद्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे. हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola