तनाव कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी

Updated:
विज्ञापन
तनाव कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी

मानसिक तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. लाला प्रीतम बीएड कॉलेज में गुरुवार को मानसिक तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें बीएड सत्र 2025-27 व डीएलएड के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस मौके पर मानव संसाधन के रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव प्रबंधन की जानकारी दी. कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करने से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है. कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में मानसिक तनाव के प्रति संतुलन बनाने में मदद मिलेगी. मौके पर व्याख्याता रंजीत कुमार, प्रशिक्षु शिक्षिका मोनिका भारद्वाज समेत अन्य ने भी मानसिक तनाव प्रबंधन पर प्रकाश डाला. कार्यशाला को सफल बनाने में प्रशिक्षु मोनिका कुमारी, निशि कुमारी, दीप शिखा, काजल कुमारी, रवि राणा, विक्रांत कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola