कुंदा व प्रतापपुर में वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कुंदा व प्रतापपुर में वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

प्रखंड में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुंदा-प्रतापपुर. प्रखंड में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गयी. इनमें पिंजनी गांव निवासी नंदू गंझू के एक बैल व बुटकुइयां गांव के बोधि गंझू के दो दुधारू गाय शामिल थे. तीनों मवेशी खेत में चर रहे थे. इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुई और मवेशियों की मौत हो गयी. भुक्तभोगियों के अनुसार घटना से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगियों ने अंचलाधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की. इधर, प्रतापपुर प्रखंड में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना में एक दुधारू गाय की मौत हो गयी. गाय मोनिया पंचायत के लोधिया गांव निवासी राजीव पाठक की थी. गाय घर के बगल टांड़ में चरने गयी थी. इसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola