झामुमो किसान व व्यावसायिक मोर्चा का गठन

Updated:
विज्ञापन
झामुमो किसान व व्यावसायिक मोर्चा का गठन

बाजारटांड़ गांव में झामुमो की बैठक हुई.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित बाजारटांड़ गांव में रविवार को झामुमो की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की. संचालन युवा नेता लेखराज टाइगर ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार उपस्थित थे. इस दौरान झामुमो किसान मोर्चा व व्यावसायिक मोर्चा का गठन किया गया. व्यवसायिक मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव प्रवीण मेहरा, उपाध्यक्ष छोटू लाल व मो अताउल्लाह, उप सचिव रोहित प्रजापति, संगठन सचिव अरविंद कुमार, बरवाडीह निवासी मो इरशाद आलम उर्फ़ मिंटू आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्रवण कुमार, सचिव शशिकांत प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमकार कुमार को बनाया गया. मौके पर विश्वनाथ दांगी, चंद्रहास दांगी, चंद्रमणि यादव, विमल राणा, अब्दुल बदूद, मनोज वर्मा, अशोक दांगी, जनार्दन दांगी, कृष्णा, अनीश, आशीष, राहुल, दिवाकर, नंदकिशोर, विनायक समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola