चोरी की पांच बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2024 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

घर के बरामदा से दो बाइक की चोरी हो गयी थी.

विज्ञापन

इटखोरी. पुलिस ने बाइक चोरी के अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है. घटना में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की पांच बाइक बरामद की है. गिरफ्तार सदस्यों की पहचान अमर भुईयां (पिता कारू भुईयां) ग्राम तेतुलिया भागलपुर कतरास जिला धनबाद, सचिन कुमार यादव (पिता शंभु यादव) ग्राम कुबरी चौपारण, छोटन कुमार(पिता लेढो भुईयां)ग्राम डोइया चौपारण निवासी के रूप में की गयी. तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि पांच मई की रात लगभग 11.30 बजे बघमुंडी गांव निवासी सोनू कुमार (पिता बासुदेव दांगी) के ससुराल नगवां निवासी चेतो दांगी के घर के बरामदा से दो बाइक की चोरी हो गयी थी. घटना को लेकर उसने छह मई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय के निर्देश पर पुलिस दल का गठन किया गया. उसके बाद बाइक चोरों तक पहुंचा जा सका. बरामद सभी बाइक चोरी की है. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की बरामदगी सरदारपुर के एक होटल व डोइया गांव से हुई है. जानकारी के अनुसार, गिरोह के कुछ लोग फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है. बरामद बाइक डीलक्स (जेएच13 एफ-5733), बिना नंबर के डिलक्स व स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस (जेएच 10 सीएम-2976), पल्सर (जेएच 10-बीवाई-7651) शामिल हैं. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola