नप इओ, तत्कालीन थाना प्रभारी व डीएस पर प्राथमिकी दर्ज

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बिंड मुहल्ला निवासी सुमित कुमार के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है.
चतरा. सदर थाना में चतरा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी विनीता कुमारी, तत्कालीन थाना प्रभारी व सदर अस्पताल उपाधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बिंड मुहल्ला निवासी सुमित कुमार के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है. उक्त तीनों पर लापरवाही बरतने, कानून का उल्लंघन करने व साजिश का आरोप है. ज्ञात हो कि 19 अप्रैल 2024 को मेन रोड स्थित मारवाड़ी मुहल्ला मोड़ के पास स्थित नगर परिषद के खुला कुआं में डूबने से सुमित के पिता संजय राम की मौत हो गयी थी. सुमित ने घटना का जिम्मेवार नगर परिषद प्रशासन को माना था और थाना में आवेदन देकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज की मांग की थी. लेकिन पुलिस ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मामला दर्ज नहीं किया था. इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया था. दो वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने सदर पुलिस को उक्त तीनों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया.
परसौनी गांव में बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत
इटखोरी. परसौनी गांव में बाइक की टक्कर से छह वर्षीय एक बच्चा की मौत हो गयी. उसकी पहचान हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी मोहम्मद अरहम (पिता मोहम्मद एजाज) के रूप में की गयी. घटना मंगलवार शाम की है. घटना को लेकर मृतक के नाना परसौनी गांव निवासी मोहम्मद मोजाहिर ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक परसौनी गांव निवासी मनीष साव (पिता बजरंगी साव) को जेल भेज दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




