ePaper

दुर्गा पूजा में चंदा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Updated at : 04 Oct 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में चंदा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा में चंदा मांगने को लेकर मारपीट हुई. एक पक्ष के संदीप यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर कई लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया है. बताया कि देवी मंडप के पास चबूतरा पर सुबह में बैठक हुई थी. इसमें चंदा को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था. इस दौरान मारपीट कर परिवार के नौ लोगों को घायल कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के महरू यादव ने बताया कि उसके भाई अजय यादव के साथ मारपीट की सूचना पाकर चतरा से गांव पहुंचे. गांव पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगो ने उसके वाहन पर पत्थर चला कर शीशा टूट गया. मारपीट का आरोप गलत है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola