ePaper

सिमरिया के पीरी गांव में घर से मिला इंजीनियर का शव

Updated at : 10 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया के पीरी गांव में घर से मिला इंजीनियर का शव

सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला स्थित पीरी गांव के एक कमरे में गुरुवार की शाम एक इंजीनियर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला.

विज्ञापन

सिमरिया. सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला स्थित पीरी गांव के एक कमरे में गुरुवार की शाम एक इंजीनियर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. इंजीनियर की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी दिलनवाज (35) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह कुछ माह से पीरी में रहकर संकट मोचन मंदिर के निर्माण कार्य अपनी देखरेख में करा रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार इंजीनियर ने घर जाने के लिए वाहन बुलाया था. जब चालक वाहन लेकर पहुंचा, तो इंजीनियर को अपने कमरे में मृत पाया. इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. घटना की सूचना पाकर शीला ओपी प्रभारी राहुल दुबे दल-बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. इंजीनियर की मौत की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गयी है. परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने शव को देख हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों के अनुसार आरोप लगाया कि शरीर के कई हिस्सों पर काले निशान पाये गये. आशंका व्यक्त की है कि युवक की पिटाई से मौत हुई है. परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग की है. इस संबंध में शीला ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पायेगा. इधर, मृतक के परिजनों व मंदिर निर्माण कार्य करा रहे मेसर्स सोना कंस्ट्रक्शन रांची के बीच समझौता हुआ. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मृतक के परिजनों को पांच लाख का भुगतान किया. इसमें दो लाख कैश व तीन लाख चेक के माध्यम से दिये गये. इसके बाद परिजन शुक्रवार की शाम शव को लेकर घर के लिये निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola