ePaper

सोंस व बांजी गांव के पांच टोलों में आज तक नहीं पहुंची बिजली

Updated at : 20 Nov 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
सोंस व बांजी गांव के पांच टोलों में आज तक नहीं पहुंची बिजली

पूर्वी क्षेत्र के पीरी पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सोंस व बांजी के पांच टोला में आज भी बिजली नहीं पहुंची है. लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं.

विज्ञापन

सिमरिया. पूर्वी क्षेत्र के पीरी पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सोंस व बांजी के पांच टोला में आज भी बिजली नहीं पहुंची है. लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं. लोगों के लिए बिजली सपना बना हुआ है. बिजली नहीं पहुंचने से लोग कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शाम ढ़लते ही टोलों में अंधेरा छा जाता है. लोग घरों में दुबक जाते हैं. बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. सपाही, पाकरतरी, गांवो पहाड़, बाघमारा व जारा टोला में लगभग एक हजार लोग रहते है. उक्त टोला आदिवासी बहुल है. सभी कृषि पर आश्रित हैं. बिजली नहीं रहने से खेतों की सिंचाई नहीं कर पाते हैं. उक्त टोलों में वर्ष 2016-17 में झारखंड बिजली बोर्ड द्वारा विद्युतीकरण के तहत सिर्फ पोल लगाकर छोड़ दिया गया है. साथ ही डीपीआर भी तैयार किया गया है. आठ वर्ष बीतने के बाद भी इन टोलों में तार व ट्रांसफार्मर नहीं लगा है. कई पोल भी टूट गये हैं.

ग्रामीणों ने कहा

नतय कच्छप ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद लगा था कि गांव में बिजली आयेगी, लेकिन आज तक बिजली नहीं पहुंची. सतीश हस्सा ने कहा कि बिजली नही होने के कारण अंधेरे में रहना पड़ता है. जगरनाथ कच्छप ने कहा कि बिजली नहीं रहने से शाम होते ही जंगली जानवरों का डर बना रहता हैं. पौदा मुंडा ने कहा कि पीडीएस दुकान में एक लीटर केरोसिन मिलता है. उससे एक माह तक ढिबरी भी नहीं जला पाते हैं. डुगु मुंडा सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त से टोलों में बिजली बहाल करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola