ईद-उल-अजहा आज, तैयारी पूरी

ईद-उल-अजहा आज, तैयारी पूरी
चतरा. मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. त्योहार को लेकर बच्चों, युवाओं व बुजुर्गो में उत्साह देखा जा रहा है. ईदगाह व मस्जिदों की साफ-सफाई की गयी है. बुधवार को घंघरी साप्ताहिक हाट में बकरियों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ देखी गयी. लोगों ने एक से बढ़ कर एक बकरियों की खरीदारी की. अपनी क्षमता व पसंद के अनुसार बकरियों की खरीदारी की. वहीं चतरा बाजार में चहल पहल देखी गयी. त्योहार को लेकर नये कपड़े, टोपी, सूरमा, अत्तर, लच्छा सेवई व अन्य सामानो की जमकर खरीदी की. जामा मस्जिद के आसपास रौनक बढ़ी रही. अलग-अलग वेराइटी के लच्छा सेवई की जमकर बिक्री हुई. सदर प्रखंड कार्यालय स्थित ईदगाह में सात बजे नमाज अदा की जायेगी. बकरीद पर्व तीन दिनों तक मनाया जायेगा. वहीं दूसरी ओर बकरीद को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. पदाधिकारी लगातार लोगो से आपसी भाईचारा व शांति के साथ पर्व मनाने की अपील कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










