ड्रोन के जरिये शहर की निगरानी, पुलिस सतर्क

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ड्रोन के जरिये शहर की निगरानी, पुलिस सतर्क

मुहर्रम में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन दिन भर सक्रिय रही.

विज्ञापन

चतरा. मुहर्रम में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन दिन भर सक्रिय रही. शनिवार को केशरी चौक पर ड्रोन कैमरे के जरिये छतों की निगरानी की गयी. जिन छतों पर ईंट, छर्री पाये गये, उन्हें हटाने के निर्देश दिये गये. सीओ अनिल कुमार व थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मुहर्रम को लेकर ड्रोन से निगरानी की जा रही है. शरारती व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी की जायेगी. दोनों पदाधिकारियों ने लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola