जिला जज ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभुलाल साव ने मंडल कारा का निरीक्षण किया.
चतरा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभुलाल साव व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने सोमवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेल परिसर का जायजा लिया. वहीं बंदियों से जुड़ी सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जेल की साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवा, महिला बंदियों की स्थिति समेत अन्य का निरीक्षण किया. इस दौरान जेल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाये रखने पर बल दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




