50 महिलाओं के बीच जूट बैग का वितरण

आम्रपाली कोल परियोजना में पर्यावरण दिवस मनाया गया
टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना में मंगलवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस दौरान आम्रपाली चंद्रगुप्त महिला समिति अध्यक्ष डॉ पूनम सिंह द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्रामीण व वर्करों के बीच 50 जूट बैग का वितरण किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर महिला समूह द्वारा दुर्लभ वृक्ष कल्पतरू व आम का वृक्ष लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की. इस दौरान महिलाओं के बीच निबंध, लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर सुनीता संजीव, वंदना सिन्हा, लवली प्रिया, के साहु, हसबुन निशा, डॉ वंदना के अलावा दीवाकर साहु, ओमप्रकाश रंजन, पर्यावरण अधिकारी मोनू राय, पीके मोहंती समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










