बैठक में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर चर्चा

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 9:13 PM

विज्ञापन

विद्यालय का बेहतर संचालन करने की बात वार्डन को कही.

विज्ञापन

गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपप्रमुख प्रीतम यादव ने की. वार्डन बिंदु पोद्दार ने जनप्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को नामांकन में सहयोग करने की अपील की. इस दौरान विद्यालय में कोटिवार नामांकन की जानकारी दी गयी. विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न गांवों से गरीब व ड्रापआउट बच्चाें का नामांकन किया जाना है. साथ ही विद्यालय का बेहतर संचालन करने की बात वार्डन को कही. बैठक में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया जगदीश यादव, डेगन गंझू, निर्मला देवी, सुमिरा कुमारी, सीआरपी राजकुमार राजू समेत कई उपस्थित थे.

बीडीओ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

मयूरहंड. बीडीओ मनीष कुमार ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola